खुलासा: छात्रा के अपहरण की कहानी निकली फर्जी, जानें क्या था पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा. यूपी के ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) पर निकली छात्रा के अपहरण की कहानी फर्जी निकली (Fake Kidnapping Story) है. दरअसल छात्रा के अपहरण की कहानी परिवारजनों ने ही रची थी, क्योंकि वह एक दिन पहले प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी. वहीं, परिवार ने अपनी इज्जत बचाने के चक्कर में अपहरण की साजिश रच डाली. यही नहीं, ग्रेटर नोएडा पुलिस (Greater Noida Police) ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए छात्रा को उसके प्रेमी के साथ यूपी के गोंडा के जानकी नगर से बरामद कर लिया है. यही नहीं, उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट को घटना का जल्दी खुलासा करने के लिए 1 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषण की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





