भारत

बच्चों से जबरन भीख मंगवाने वाले गिरोह का खुलासा, 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Jan 2022 1:57 PM IST
बच्चों से जबरन भीख मंगवाने वाले गिरोह का खुलासा, 2 गिरफ्तार
x
गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

भरतपुर: राजस्थान के धौलपुर में पुलिस ने बच्चों से जबरन भीख मंगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इसके साथ ही गिरोह के मुख्य सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। मामला धौलपुर के निहागंज थाना क्षेत्र का है।

बताया जाता है कि गिरोह के लोग दूसरे जिलों से बच्चों को बहला- फुसलाकर धौलपुर लाते थे। इसके बाद उन्हें भीख मांगने के काम में लगा देते थे। अगर बच्चा हर रोज 200 रुपए नहीं देता था उसकी पिटाई की जाती थी। बाल कल्याण समिति सदस्य बृजेश मुखरिया ने बताया कि रेलवे चाइल्ड लाइन ने शनिवार को एक बच्चे को भीख मांगते हुए पकड़ा था। बृजेश ने बताया कि पकड़ने के बाद बच्चे की काउंसलिंग की गई। बच्चे ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के कैलारस का रहने वाला है। मुरैना जिले का राजा नाम का व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर धौलपुर लाया और भीख मंगवाने लगा। भीख मांगकर उसे हर दिन 200 रुपए देने होते हैं। 200 रुपए से कम देता तो उसकी पिटाई की जाती है।
बच्चे की निशानदेही पर बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, रेल चाइल्ड हेल्प लाइन और पुलिस टीम ने हाईवे पुल के नीचे अवैध तरीके से बनी झोपड़ियों में छापा मारा। टीम शनिवार शाम ओंडेला रोड मोड के पास जरौली फाटक पर गई। मौके से गिरोह का सरगना मुरैना का रहने वाला राजा पकड़ा गया। सरगना के साथ उसका साथी भी गिरफ्तार किया गया। बाल कल्याण समिति सदस्य बृजेश मुखरिया ने निहालगंज थाना पुलिस में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story