भारत

खुलासा: सेल्फी ले रहे 4 युवकों की हुई थी मौत, मौत बनकर आई ट्रेन, लाइक और कमेंट की चाह में गई जान

jantaserishta.com
16 Feb 2022 11:12 AM IST
खुलासा: सेल्फी ले रहे 4 युवकों की हुई थी मौत, मौत बनकर आई ट्रेन, लाइक और कमेंट की चाह में गई जान
x

प्रतीकात्मक तस्वीर

जानिए पूरा मामला।

गुरुग्राम : फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर वीडियो रील डालकर लोगों के लाइक और कमेंट हासिल करने की चाह चार दोस्तों को मौत के मुंह तक खींच ले गई। घर से दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर निकले चार किशोरों की मंगलवार शाम को ट्रेन हादसे में मौत हो गई।

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, चारों युवक बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन के पास लाइन पर मोबाइल में वीडियो बना रहे थे। ये बात घटना के बाद आसपास मौजूद चश्मदीदों ने जीआरपी अधिकारियों को बताई।
चश्मदीदों ने बताया कि चारों युवक रेलवे लाइन पर काफी देर से मौजूद थे और आपस में एक दूसरे की फोटो खींच रहे थे और वीडियो बना रहे थे। ट्रेन आने के बाद भी युवक ट्रैक से नहीं हटे और मौत हो गई।
बच्चे घर नहीं पहुंचे तो समीर के पिता ने टीवी पर घटना की खबर देखने के बाद जीआरपी थाना पुलिस से संपर्क किया और फिर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पड़े शवों में से अपने बेटे की पहचान की। बेटे के शव को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे चारों दोस्त
जीआरपी थाना पुलिस ने दो मृतकों की पहचान कर ली है। इनकी पहचान देवीलाल कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय समीर और 16 वर्षीय अनस के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्त एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं। घर से वो शाम को आपस में घूमने की बात कहकर निकले थे। हालांकि, उन्होंने परिजनों को ये नहीं बताया था कि वो कहां जा रहे हैं। शहर में सूचना आग की तरह फैल गई। दोनों दोस्त देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो तलाश शुरू हुई।
फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे फोन
जीआरपी पुलिस टीम को घटनास्थल के पास से मोबाइल फोन टूटी हालत में मिले हैं। पुलिस ने इनको कब्जे में ले लिया है। चूंकि फोन चालू हालत में नहीं हैं, ऐसे में जीआरपी इन फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। इसके जरिये ये पता किया जाएगा कि युवकों के फोन में घटना से पहले की कोई फोटो या वीडियो है या नहीं।
वहीं, जीआरपी थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। दो शवों की शिनाख्त कर ली गई है। ये एक ही मोहल्ले के रहने वाले दोस्त थे। अन्य शवों की पहचान के लिए कुछ लोग मोर्चरी पहुंचे हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story