भारत

भारत में घुसे तीन साल के पाकिस्तानी बच्चे को लौटाया, BSF ने दरियादिली दिखाई

jantaserishta.com
2 July 2022 11:15 AM IST
भारत में घुसे तीन साल के पाकिस्तानी बच्चे को लौटाया, BSF ने दरियादिली दिखाई
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक अच्छी तस्वीर देखने को मिली. यहां पाकिस्तान का 3 साल का बच्चा गलती से भारत में घुस आया था, जिसे सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी रेंजरों को सौंप दिया है. बीएसएफ का कहना था कि ये बच्चा गलती से भारत के बॉर्डर इलाके में घुस आया था. जांच के बाद बच्चे को पाकिस्तान भेज दिया गया.

मामला फिरोजपुर सेक्टर का है. बीएसएफ ने बताया कि 1 जुलाई को शाम करीब 7.15 बजे बीएसएफ जवानों को 3 साल का बच्चा बॉर्डर के पास घूमते मिला. पूछताछ की गई तो पता चला कि ये बच्चा पाकिस्तान का है और भारतीय बॉर्डर में घुस आया है. हालांकि, बच्चा ज्यादा कुछ नहीं बता रहा था. उसे बीएसएफ ने हिरासत में रख लिया और जानकारी जुटानी शुरू कर दी.
बीएसएफ अफसरों का कहना था कि चूंकि ये अनजाने में क्रॉसिंग होने का मामला था, इसलिए पाक रेंजर्स से संपर्क किया और करीब ढाई घंटे बाद यानी 9.45 बजे पाकिस्तानी बच्चे को सद्भावना और मानवीय आधार पर पाक रेंजर्स को सौंप दिया गया. बीएसएफ का कहना था कि अनजाने में सीमा पार करने वालों के लिए हमेशा मानवीय रुख अपनाया जाता है.
बता दें कि बॉर्डर पर बीएसएफ संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है. पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ ड्रोन वाली साजिश रची जा रही है. उसकी सेना और आतंकियों ने ISI के कहने पर ड्रोन के जरिये हथियारों, ड्रग्स और स्टिकी बम भेजने में लगे हुए हैं. पाकिस्तान की इस चाल को नाकाम करने के लिए बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (BSF) ने इंटरनेशनल बॉर्डर और LOC पर मोबाइल हंटिंग टीम तैनात कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story