भारत

15000 किलोमीटर का सफर कर लौटा...चर्चा में गिद्ध

jantaserishta.com
19 Nov 2025 5:33 PM IST
15000 किलोमीटर का सफर कर लौटा...चर्चा में गिद्ध
x

सांकेतिक तस्वीर

सुरक्षित भारत लौट आया है.
भोपाल: यूरेशियन ग्रिफ़ॉन गिद्ध ‘मारीच’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह प्रजाति लंबी दूरी की उड़ान भरने में कितनी सक्षम है. न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, विदिशा के हालाली डैम से उड़ान भरने के बाद 'मारीच' करीब 15,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर भारत वापस लौटा है. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह गिद्ध इस समय राजस्थान के धौलपुर जिले के क्षेत्र में देखा जा रहा है.
विदिशा के डीएफओ हेमंत यादव ने बताया कि मारीच पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और कज़ाखस्तान जैसे देशों से होकर गुजरा. गिद्ध की पूरी यात्रा और लोकेशन का रिकॉर्ड सैटेलाइट रेडियो कॉलर के जरिए लगातार ट्रैक किया जा रहा है. यह जानकारी गिद्धों के प्रवास पैटर्न और संरक्षण उपायों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है.
29 जनवरी को सतना जिले के नागौर गांव में मारीच घायल अवस्था में मिला था. उसे पहले मुकुंदपुर ज़ू में उपचार दिया गया और बाद में भोपाल वन विहार नेशनल पार्क में उसकी रिकवरी करवाई गई. लगभग दो महीने तक देखरेख के बाद 29 मार्च को उसे हालाली डैम से जंगल में वापस छोड़ा गया.
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, गिद्ध मृत जानवरों को खाकर बीमारियों के फैलाव को रोकते हैं. वे प्राकृतिक सफाईकर्मी की तरह काम करते हैं और पर्यावरण में पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण में अहम भूमिका निभाते हैं. इससे मिट्टी और पानी की गुणवत्ता भी बेहतर होती है.
यह प्रजाति यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और एशिया के पहाड़ी और शुष्क इलाकों में पाई जाती है. इनकी लंबाई 95 से 110 सेंटीमीटर और पंखों का फैलाव 2.5 से 2.8 मीटर तक होता है. वजन 6 से 11 किलो तक होता है. गर्दन के आसपास पंखों की माला और भूरे रंग के शरीर पर इनके अलग-अलग पंख इनकी पहचान हैं. यह गर्म हवा के सहारे घंटों तक ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story