भारत

सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या, स्थानीय लोग गुस्से में

jantaserishta.com
1 Dec 2024 1:40 PM IST
सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या, स्थानीय लोग गुस्से में
x
पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.
पलामू: झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत सतबरवा थाना क्षेत्र में रविवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक परीखन सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह पोंची पंचायत के हलुमांड गांव के रहने वाले थे। वारदात से स्थानीय लोग गुस्से में हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
75 वर्षीय परीखन सिंह रविवार तड़के गांव में तालाब की तरफ घूमने गए थे। वहां से लौटते हुए देवी मंडप के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया और उनकी गर्दन काट दी। बाद में गांव के कुछ लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने खून से लथपथ शव देखा। देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने गुस्से का इजहार किया। हमलावरों का सुराग पाने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है।
सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि सुबह चार से पांच बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया गया है। घटनास्थल से टॉर्च और अन्य सामग्री बरामद की गई है। वारदात के पीछे की वजह क्या है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि जमीन-जायदाद को लेकर किसी से उनकी रंजिश तो नहीं थी। कई स्थानीय लोगों से इस बारे में पूछताछ की गई है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
परीखन सिंह की पहचान इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में थी। सरकारी विद्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद 2009 में उन्होंने मनिका से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story