भारत

रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मारी, बिजली का तार लगाने को लेकर हुआ था विवाद, पूरे इलाके में दहशत

jantaserishta.com
13 May 2024 1:32 PM IST
रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मारी, बिजली का तार लगाने को लेकर हुआ था विवाद, पूरे इलाके में दहशत
x
आरोपी अभी फरार है।
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मार दी। आपको बता दें कि घटना ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर की है। गोली लगने से दो पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अभी फरार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली के तार लगाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने तीन लोगों को गोली मार दी ,फिलहाल महाराजपुरा थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story