भारत
रिटायर्ड फौजी की हत्या, हमलावर को भी चोट लगने से हुई मौत
jantaserishta.com
18 April 2024 8:17 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि इस वारदात में एक हमलावर के भी चोट लगने से मौत हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है. एसीपी क्राइम वरुण दहिया के अनुसार तीन से चार राउंड गोलियां चली हैं. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
यह वारदात दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच है. बताया जा रहा है कि सुनील फौजी अपने प्लाट से निकले ही थे कि तभी दिनेश उर्फ टीनू ने उन पर गोलियां चला दीं. अचानक चली गोली की आवाज सुनकर मृतक सुनील फौजी ने बचने का प्रयास किया. लेकिन गोली लगने से वो घायल हो गए. उन्हें तुरंत ही उठाकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
वहीं हमलावर दिनेश की भी मौके पर मौत गई. एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि दिनेश उर्फ टीनू को लाठी व रॉड से चोट लगने से मौत हुई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. घटना के समय सुनील फौजी के साथ कोई मौजूद था या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.
Tagsगुरुग्रामरिटायर्ड फौजी की हत्याहमलावर को भी चोट लगने से हुई मौतरिटायर्ड फौजीGurugramretired soldier murderedattacker also died due to injuriesretired soldier
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





