भारत

रिटायर्ड आईपीएस ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
6 Jun 2023 12:25 PM IST
रिटायर्ड आईपीएस ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप
x

DEMO PIC 

मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सेवानिवृत आईपीएस दिनेश शर्मा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है वो डिप्रेशन में थे। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जहां उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अपराध नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि मंगलवार को गोमती नगर स्थित अपने आवास पर पूर्व पुलिस अधिकारी दिनेश शर्मा ने अपने कमरे से अचानक गोली मार ली। अभी कारणों का पता लगाया जा रहा है। बॉडी का पोस्ट मार्टम किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके आवास से गोली चलने की तेज आवाज आई। इसके बाद परिजन उनके कमरे में पहुंचे, जहां उन्हें खून से लथपथ पाया गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। हालांकि आत्महत्या की वजहों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। आईपीएस अफसर रहे शख्स की ऐसी आत्महत्या करने को चौंकाने वाला कदम माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वे पिछले कई दिनों से डिप्रेशन से ग्रसित थे। उनका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story