भारत

रिटायर्ड पुलिस हवलदार ने दो बेटों को मारी गोली, बड़े बेटे की मौत, छोटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग

jantaserishta.com
15 Jun 2021 5:18 PM IST
रिटायर्ड पुलिस हवलदार ने दो बेटों को मारी गोली, बड़े बेटे की मौत, छोटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग
x

DEMO PIC

आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया...

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी भगवान पाटिल ने अपने दोनों सगे बेटे को गोली मार दी. घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार में ले लिया है. इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई.

पिता ने दो बेटों को मारी गोली
पुलिस ने बताया कि बड़े बेटे के पेट में गोली लगी, जिसकी हालात गंभीर बनी हुई थी. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बेटे पिता से बेहद परेशान थे जिसकी वजह से वो अपने पिता के साथ नहीं रहते थे. किसी बात पर परिवार में विवाद चल रहा था.
बड़े बेटे की मौत, छोटा अस्पताल में भर्ती
आरोपी भगवान पाटिल ने दोनों बेटों को घर पर बुलाया था. पिता अपने बेटों पर चार गोलियां फायर की जिसमें एक गोली कांच से टकराई और तीन गोली बड़े बेटे के पेट में लगी. इस घटना के बाद से इलाके में मातम परसा हुआ है. हर कोई बात को लेकर हैरान है कि आखिर कैसे एक बाप अपने बेटों को गोली मार सकता है.
नवी मुंबई पुलिस में हवलदार रह चुके आरोपी भगवान की उम्र 71 है पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. लेकिन पुलिस ने अब तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पिता ने दोनों बेटों को गोली क्यों मारी अभी मामला साफ नहीं हो पाया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story