भारत
रिटायर्ड जज की बेटी की मौत से हड़कंप मचा, दामाद पर लगा चौंकाने वाला आरोप
jantaserishta.com
7 Nov 2024 9:08 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
केस दर्ज.
लखनऊ: लखनऊ में एक हाउसिंग सोसायटी की 10वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक महिला की मौत हो गई. मृतका के पिता ने अपने दामाद पर ही बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि उनकी बेटी को उसके पति ने ही ऊपर से गिरा दिया. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.
पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना एसजीपीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत वृंदावन योजना में अरावली एन्क्लेव सोसायटी में शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई. यहां एक महिला की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. मृतक महिला दो बच्चों की मां है.
पुलिस के मुताबिक, महिला के पिता शारदा प्रसाद तिवारी एक रिटायर्ड एडिशनल जिला जज हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके दामाद ने ही बेटी की हत्या की है. उसने ही 10वीं मंजिल से गिराकर मार डाला. उन्होंने ये भी दावा किया कि दामाद उनकी बेटी प्रीति को शादी के बाद से ही पैसों के लिए परेशान कर रहा था.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस मामले में लखनऊ पुलिस ने बताया कि शव को स्थानीय एसजीपीजीआई पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Tagsलखनऊलखनऊ न्यूज़लखनऊ पुलिसअरावली एन्क्लेव सोसायटीLucknowLucknow NewsLucknow PoliceAravali Enclave Society
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





