भारत

रिटायर्ड जज ने अपनी बेटी के तलाक का जश्न मनाया, अब कही यह बात

jantaserishta.com
12 April 2026 5:56 PM IST
रिटायर्ड जज ने अपनी बेटी के तलाक का जश्न मनाया, अब कही यह बात
x
वीडियो हुआ वायरल.
मेरठ: मेरठ में तलाक के बाद एक अनोखा मामला आया था, जब एक बेटी का तलाक हुआ और रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ उसका वापस घर में स्वागत किया. तलाक के बाद ढोल-नगाड़े बजवाने को लेकर सोशल मीडिया पर बेटी को ट्रोल किया जा रहा है. लड़की के पिता रिटायर्ड जज ने भी अपने ऊपर हमले का अंदेशा जाहिर किया है.
प्रणिता और उनके पूर्व पति मेजर गौरव अग्निहोत्री के बीच अब आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. प्रणिता के पिता ने गौरव के इंटरनेट मीडिया पर जारी बयान को मानहानि का मामला बताया है. बेटी प्रणिता ने भी पूर्व पति मेजर अग्निहोत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रणिता के अनुसार, मेजर गौरव ने उसे जान से मारने का प्रयास किया था.
दरअसल, मेरठ की रहने वाले रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा की बेटी प्रणिता की शादी साल 2018 शाहजहांपुर के रहने वाले मेजर गौरव अग्निहोत्री से हुई थी. उनका एक बेटा भी हुआ. आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों में अनबन रहने लगी.
मामला कोर्ट तक पहुंचा. जिसके बाद हाल ही में दोनों का तलाक हो गया. तलाक होने के बाद रिटायर्ड जज पिता ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी का स्वागत ढोल नगाड़ों से किया और कहा कि बेटा-बेटी सब बराबर हैं. यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ.
वहीं, अब इसके बाद प्रणिता और पूर्व ससुराल पक्ष की ओर से आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. प्रणिता के परिवार ने आरोप लगाया कि पूर्व पति गौरव समेत ससुर श्याम किशोर अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. प्रणिता के चरित्र पर टिप्पणी की जा रही है.
वहीं, ससुराल वालों ने रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा और प्रणिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनके कई वीडियो भी ससुराल वालों की ओर से जारी किए गए. वहीं, प्रणिता के पिता ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि तलाक के बाद बेटी को ढोल नगाड़े से लाने का और लड्डू बांटने का उद्देश्य प्रणिता को ट्रॉमा से बाहर निकलना था.
हालांकि, तलाक किस आधार हुआ? इसकी सूचना प्रणिता ने किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म को नहीं दी. पति-पत्नी में नहीं बनने को तलाक की वजह बताया गया. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मेजर गौरव अग्निहोत्री भी मीडिया के सामने आए और उन्होंने प्रणिता के परिवार पर आरोप लगाए. इसके बाद ही प्रणिता को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.
प्रणिता का कहना है, ''मम्मी पापा मुझे जिस चीज से निकलना चाहते थे, वह एंजायटी और डिप्रेशन वापस आ चुका है. कहीं मन नहीं लग रहा है. मुझे ऐसा लगता है कि मैं मुंह दिखाने लायक नहीं रही हूं.'' वहीं, पिता ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि मेजर गौरव उनकी बेटी की समाज में छवि धूमल कर रहे हैं. पिता ज्ञानेंद्र शर्मा ने मेजर गौरव के खिलाफ सैन्य अधिकारियों, जालंधर आर्मी कैंट थाने में की गई कार्रवाई और फैमिली कोर्ट के समझौते नामे की कॉपी व साक्ष्य भी पेश किया.
पिता ने कहा कि उन्होंने न्यायालय में सभी आवश्यक दस्तावेज पेश कर दिए हैं. उन्होंने यह भी दोहराया कि वह अपनी बेटी के अधिकारों के लिए और रक्षा के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story