Top News

रिटायर्ड अफसर से बेटे की जमानत कराने के नाम पर 20 लाख से ज्यादा की ठगी, ऐसे फंसे

jantaserishta.com
8 Dec 2023 1:17 PM IST
रिटायर्ड अफसर से बेटे की जमानत कराने के नाम पर 20 लाख से ज्यादा की ठगी, ऐसे फंसे
x

लखनऊ: लखनऊ के गोमतीनगर में एक जालसाज ने रिटायर आईआरएस से उनके बेटे की जमानत कराने के नाम पर 26 लाख रुपये हड़प लिये। इस जालसाज ने खुद को सुप्रीम कोर्ट का एडवोकेट बताया था। बाद में पता चला कि वह एडवोकेट ही नहीं है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। विकासखण्ड निवासी सत्यभामा पाण्डेय ने तहरीर में लिखा है कि उनके बेटे पर कुछ लोगों ने झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। उनके रिश्तेदार ने उसकी जमानत जल्दी कराने की बात कहकर विवेक खंड निवासी प्रदीप सिंह से पति आनंद की मुलाकात करायी थी। प्रदीप ने खुद को सुप्रीम कोर्ट का वकील बताया था। उसने भरोसा दिलाया था कि वह जमानत करा देगा।

सत्यभामा का कहना है कि प्रदीप की बातों में आकर बेटे की जमानत के लिये पति आनंद ने जीपीएफ से 26 लाख रुपये निकालकर उसे दे दिये। बाद में पता चला कि प्रदीप वकील ही नहीं है। उसने झूठ बोला था। इंस्पेक्टर दीपक पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को ही मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जायेगी। पुलिस यह नहीं बता सकी है कि आनंद के बेटे के खिलाफ किस आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story