भारत

सेवानिवृत्त आईबी अधिकारी की हत्या: पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया

jantaserishta.com
7 Nov 2022 10:44 AM IST
सेवानिवृत्त आईबी अधिकारी की हत्या: पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया
x
देखें वीडियो।
मैसूर (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने मैसूर शहर में एक सेवानिवृत्त खुफिया ब्यूरो अधिकारी की हत्या की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। मैसूर विश्वविद्यालय के मनासा गंगोत्री परिसर में शुक्रवार को टहलते समय 82 वर्षीय पूर्व आईबी अधिकारी आर.के. कुलकर्णी की मौत हो गई, जिसे शुरू में हिट एंड रन मामले के रूप में देखा गया था। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा था कि उन्हें एक कार ने जानबूझ कर कुचला था। परिवार को एक स्थानीय व्यक्ति की भूमिका पर संदेह है, जिसका उनके साथ संपत्ति का विवाद था।
मैसूर के पुलिस आयुक्त डॉ. चंद्र गुप्ता ने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है। कुलकर्णी 23 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। जिस कार से वारदात को अंजाम दिया गया, उसमें रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था और पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने कहा कि कुलकर्णी के परिवार के सदस्यों को जिस संदिग्ध पर संदेह है वह अब गायब हैं और जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story