भारत

रिटायर्ड IB अधिकारी पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप, FIR दर्ज

jantaserishta.com
9 March 2022 11:19 AM IST
रिटायर्ड IB अधिकारी पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप, FIR दर्ज
x
एक रेप की खबर सामने आ रही है जिसमें IB से रिटायर्ड शख्स पर आरोप लगा है.

नई दिल्ली: दिल्ली से एक रेप की खबर सामने आ रही है जिसमें IB से रिटायर्ड शख्स पर आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, रेप का आरोप एक नाबालिक लड़की ने लगाया जो 17 साल की है. बताया जा रहा है कि, IB से रिटायर्ड शख्स ने नौकरी दिलवाले के बहाने नाबालिक के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है.

दरअसल, मंगलवार 8 मार्च को दिल्ली के करोल बाग थाने में नाबालिक लड़की ने शिकायत दर्ज करवायी है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि, IB से रिटायर्ड शख्स ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने करोल के एक होटल में बुलाया और फिर रेप की घटना को अंजाम दिया. नाबालिक, लड़की ने बताया कि वो घटना के बाद पहले सीधा अपने घर गई और फिर पुलिस को फोन कर घटना के बारे में बताया. जिसके बाद उसने पुलिस थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी. बताया जा रहा है कि इस शख्स की उम्र 60 साल है. वहीं, शिकायत मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत साथ ही दूसरी धाराओं में मामला दर्ज किया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story