भारत

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने नए चुनाव आयुक्त के रूप में संभाला कार्यभार

jantaserishta.com
21 Nov 2022 11:44 AM IST
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने नए चुनाव आयुक्त के रूप में संभाला कार्यभार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने सोमवार को भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। चुनाव आयुक्त का तीसरा पद करीब छह महीने से खाली था।
1985 बैच के पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गोयल को 19 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इस पद पर नियुक्त किया गया था।
कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक संदेश में कहा गया है, राष्ट्रपति ने 1985 बैच के पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण गोयल को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।
गोयल शीर्ष चुनाव निकाय में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ शामिल होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story