भारत

गाजियाबाद में रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने वोट डाला, राजनीतिक भूमिका के बारे में कही ये बात

jantaserishta.com
26 April 2024 3:47 PM IST
गाजियाबाद में रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने वोट डाला, राजनीतिक भूमिका के बारे में कही ये बात
x
गाजियाबाद: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गाजियाबाद लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। इस सीट पर सुबह 11 बजे तक 23.14 फीसदी मतदान हो चुका है। इस बीच रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।
इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए गाजियाबाद की जनता से वोट करने की अपील की। कम वोट प्रतिशत के बयान पर उन्होंने कहा कि गर्मी अधिक है, वोट प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की नाराजगी के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, वो क्या सोचते हैं, यह उनसे जाकर पूछिए क्या नाराजगी है?
आप दस साल सांसद रहे, ऐसी क्या वजह रही पार्टी को आपका टिकट बदलना पड़ा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में नहीं पता, ये आप पार्टी से पूछिए। उन्होंने अपनी आगे की राजनीतिक भूमिका के बारे में बस इतना ही कहा कि देखेंगे।
आप पूरे देश में घुम रहे हैं, किस तरह का माहौल देख रहे हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि माहौल अच्छा है, खासकर दक्षिण भारत के अंदर पहले से ज्यादा सफलता मिलेगी। इसके अलावा पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या आप राजनीतिक पारी खेलेंगे या किसी संवैधानिक पद पर दिखाई देंगे। इसके जवाब में उन्होंने बस इतना ही कहा कि 4 जून के बाद बताएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story