भारत
OMG! मधुमक्खियों के हमले से सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत, क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान तेज आवाज में बज रहा था DJ
jantaserishta.com
8 April 2026 1:57 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां मधुमक्खियों के हमले में एक रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ, जब चंद्रपुर थर्मल पावर स्टेशन के ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेला जा रहा था और वहां तेज आवाज में DJ बज रहा था.
मृतक की पहचान 65 साल के मधुकर रंगारी के रूप में हुई है, जो पास के नवेगांव-सिंहला गांव के रहने वाले थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैच के दौरान DJ की तेज आवाज और कंपन के कारण पास में मौजूद मधुमक्खियों का छत्ता भड़क गया. अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां उड़कर मैदान में आ गईं और वहां मौजूद खिलाड़ियों व दर्शकों पर हमला कर दिया.
हमला इतना अचानक और तेज था कि मैदान में अफरा-तफरी मच गई. खिलाड़ी और दर्शक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कई लोग जमीन पर लेट गए तो कुछ ने अपने कपड़ों से खुद को ढकने की कोशिश की. इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने मधुकर रंगारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक, मधुमक्खियों के कई डंक लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई थी, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां पहले से मधुमक्खियों का छत्ता मौजूद था, लेकिन इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया. DJ की तेज आवाज के बीच मधुमक्खियां उड़ने लगीं, जिससे वे आक्रामक हो गईं और हमला कर बैठीं.
घटना के बाद कुछ देर तक मैदान में दहशत का माहौल बना रहा. जब मधुमक्खियां शांत हुईं, तब जाकर हालात काबू में आए और लोगों ने राहत की सांस ली. इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग मधुमक्खियों से बचने के लिए भागते नजर आ रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





