भारत
सेवानिवृत्त CO के प्रॉपर्टी डीलर बेटे ने की आत्महत्या, दो वीडियो भी बनाए
jantaserishta.com
13 Sept 2025 8:09 AM IST

x
मचा कोहराम.
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दर्दनाक घटना सामने आई है. रिटायर्ड सीओ ताहिर उस्मानी के बेटे राहिल उस्मानी ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली. राहिल उस्मानी ने सुसाइड से पहले अपने मोबाइल में दो वीडियो बनाए, जिसमें उसने अपने उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने वाले चार लोगों के नाम लिए. जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रॉपर्टी का काम करता था और कुछ लोगों से ब्याज पर पैसा लिया था, जिसके चलते वे मानसिक रूप से परेशान था.
घटना अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के घेर पछईयां मोहल्ले में हुई. राहिल के घर गुरुवार दोपहर दो लोग पहुंचे और उसे धमकी दी. इस दौरान राहिल ने उसे अपने कमरे में बुलाया. फिर बात करने के बाद कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने जब कमरे में झांका तो उसे फंदे पर लटका पाया. मोहल्ले के लोगों की मदद से उन्होंने दरवाजा तोड़कर राहिल को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर रणदीप पुंडीर और फोर्स मौके पर पहुंचे. सीओ सदर शक्ति सिंह ने भी मौके का मुआयना किया. जांच के दौरान पुलिस को राहिल के मोबाइल में दो वीडियो मिले. पहली वीडियो 13 मिनट 55 सेकंड की है, जबकि दूसरी सिर्फ 55 सेकंड की वीडियो है. इन वीडियो में राहिल ने चार लोगों के खिलाफ उत्पीड़न और ब्लैकमेल का आरोप लगाया है.
परिजनों ने इस गंभीर मामले की तहरीर दी और पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. पुलिस अब कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है. मामले में फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए तैनात किया गया है. बता दें कि राहिल उस्मानी रिटायर्ड CO ताहिर उस्मानी के परिवार में बड़े बेटे थे. परिवार में उनकी माता और चार बेटे हैं.
बड़े बेटे राहिल प्रॉपर्टी के काम में थे, दूसरे बेटे आमिर सरकारी शिक्षक हैं, तीसरे मोहसिन यूपी पुलिस में एसआई भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और सबसे छोटे बेटे आदिल एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





