भारत
रिटायर्ड फौजी के बेटे को उतारा मौत के घाट, तेजाब पिलाया, और...सदमे में परिजन
jantaserishta.com
27 April 2024 12:53 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस पर आरोप लगाया कि किडनैप की शिकायत मिलने के बाद अगर पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई की होती तो उनका बेटा जिंदा होता.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसरया में एक रिटायर्ड फौजी के बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि युवक को बदमाशों ने पीट-पीटकर अधमरा किया और तेजाब पिलाया. इतना ही नहीं तेजाब से ही शव को जलाने का प्रयास किया. अपहरण के तीसरे दिन आईआईटी के छात्र का शव गंगा किनारे मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक के पिता कौशल कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि किडनैप की शिकायत मिलने के बाद अगर पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई की होती तो उनका बेटा जिंदा होता.
पीड़ित पिता ने बताया कि उनके बेटे को 24 अप्रैल की दोपहर किसी ने फोन कर बुलाया था. इसके वो वापस घर नहीं लौटा. परिजनों का आरोप है कि जिस कोचिंग में वह पढ़ता था उसके शिक्षक ने ही बुलाया था. पीड़ित परिवार शिक्षक पर हत्या की आशंका जता रहा है. इस मामले में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि अपहरण कर छात्र की हत्या की गई है. हत्या के कारण का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.
परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती है. किडनैप की शिकायत के बाद समय पर कार्रवाई नहीं की. जबकि मृतक छात्र का पिता इसी थाना में 112 डायल पुलिस वाहन की गाड़ी चलाता है. जब उसके साथ पुलिस इस तरह का व्यवहार कर रही है तो आम लोगों का क्या होगा. घटना की जानकारी मिलने पर सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर भी सदर अस्पताल पहुंचे और पुलिस की लापरवाही पर जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की.
मृतक के पिता ने बताया कि 24 अप्रैल को ही फोन कर बुलाया गया था और छात्र अपने घर में शिक्षक के द्वारा बुलाने की बात कह घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं आया. जब देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया. पर उसका फोन बंद आ रहा था. वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले पर डीएसपी सदर सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





