रिटायर आर्मी जवान के बेटा का अपहरण, 50 लाख रुपये फिरौती की मांग

गया. पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए अपराधियों ने गया के मानपुर प्रखंड अंतर्गत रसलपुर गांव के रिटायर आर्मी के जवान बाल्मीकि सिंह के 7 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया. घटना बुधवार की देर रात की है. बताया जा रहा है कि मोहित कुमार नाम का लड़का जब अपने घर से कुछ दूरी पर दोस्त के साथ खेल रहा था, तभी दो व्यक्तियों ने बोलेरो से आकर बच्चे को उनके पिता का पता पूछने के बहाने गाड़ी में बिठा लिया. कई कई घंटों के बाद जब बच्चा घर वापस नहीं आया तो उसके दोस्त के द्वारा जानकारी दी गई कि एक गाड़ी पर बच्चे को बिठा लिया गया था. इसके बाद पीड़ित परिवारवालों ने स्थानीय मुफस्सिल थाना में अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





