कर्म का परिणाम: रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाला आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, पुलिसकर्मियों के होश उड़े

नोएडा। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले आरोपी रोहित घई को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर किया था। अब आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम के सभी पुलिसकर्मियों की जान सांसत में आ गई है। आरोपी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में आल अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को जांच कराने एवं होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए हैं। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने 21 अप्रैल को सेक्टर-28 स्थित डीपीएस स्कूल के पास से रोहित को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश करने से पहले आरोपी की जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के साथ कोरोना जांच भी कराई गई। आरोपी की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के होश उड़ गए। डीसीपी राजेश एस ने बताया कि आरोपी के संपर्क में आने वाले सभी पुलिसकर्मियों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





