भारत

अवैध संबंध का नतीजा, पति ने पत्नी और प्रेमी को पेड़ से बांधा, फिर...

jantaserishta.com
27 Feb 2022 9:42 AM IST
अवैध संबंध का नतीजा, पति ने पत्नी और प्रेमी को पेड़ से बांधा, फिर...
x
वीडियो वायरल।

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र से अवैध संबंध का मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया और दोनों को पेड़ से बांध दिया. इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए लोगों के भीड़ इकट्ठा हो गई. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

यह मामला सुठालिया थाना क्षेत्र के खनौटा गांव के जंगल में हुआ. जहां पर शख्स ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को पेड़ से बांध दिया. काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने लेकर आई. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पति और पत्नी के बीच समझौता हो गया और दोनों घर चले गए.
ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव आया था. जहां पर महिला के पति ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया. फिर पति दोनों पकड़ कर जंगल ले गया. जहां पर दोनों को पड़े से बांधा और जमकर पीटा. प्रेमी नरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और महिला खनौटा गांव की.
थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि खनौटा गांव के एक खेत पर महिला-पुरुष को बंधक बनाकर रखने की शिकायत मिली थी. जब पुलिस की एक टीम वहां पहुंची तो देखा कि एक महिला और पुरुष को पेड़ से रस्सी से बांधा गया है. फिर हम दोनों को थाने लाए. पूछताछ में उन्होंने बताया कि दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की और में बंधक बनाया. फिर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत पर धारा 342, 355, 323, 294, 506 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया.
थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी का कहना है कि यह वीडियो शुक्रवार का है. शनिवार को हमें सूचना मिली की खनौटा गांव में एक महिला और पुरुष को बंधक बनाकर रखा है. सूचना पर हम लोग पूरे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे देखा कि एक महिला एक पुरुष बंधे मिले. पूछताछ के बाद फरियादी संतोष लोधी की रिपोर्ट पर दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story