
x
नई दिल्ली: दिनांक 28/05/2023 को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणाम के आधार पर, निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।
इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र – I (डीएएफ - I) में पुनः आवेदन करना है। डीएएफ – I को भरने और जमा करने की तारीखों और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा, आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय की जाएगी।
उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के अंक, कटऑफ अंक और उत्तर कुंजी, सिविल सेवा परीक्षा, 2023 की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने पर अर्थात् अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।
संघ लोक सेवा आयोग का अपने परिसर, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा केन्द्र है। उम्मीदवार, उपर्युक्त परीक्षा के संबंध में अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण इस सुविधा केन्द्र से व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नं. 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर सभी कार्य दिवसों के दौरान प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं।
Tagsसिविल सेवासिविल सेवा परीक्षासिविल सेवा परीक्षा परिणामसिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षाcivil servicecivil service examcivil service exam resultcivil service (preliminary) exam
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





