भारत

650 रुपए पेमेंट को लेकर रेस्टोरेंट कर्मियों से मारपीट, दबंग पहुंचे सलाखों के पीछे, VIDEO

jantaserishta.com
13 Sept 2023 2:56 PM IST
650 रुपए पेमेंट को लेकर रेस्टोरेंट कर्मियों से मारपीट, दबंग पहुंचे सलाखों के पीछे, VIDEO
x
सारी घटना रेस्टोरेंट के सीसीटवी में कैद हो गई।
नोएडा: नोएडा में रेस्टोरेंट कर्मियों से मारपीट करने वाले दबंगों को गिरफ्तार करके पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव यादव, गौरव कुमार और गगन शर्मा शामिल हैं। दरअसल, दबंगों ने रेस्टोरेंट में खाना खाया और 650 रुपए बिल देखकर हंगामा करने लगे। इस दौरान रेस्टोरेंट कर्मियों से मारपीट भी की गई। सारी घटना रेस्टोरेंट के सीसीटवी में कैद हो गई।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-29 में कुकड़ूकू नाम का रेस्टोरेंट है। सोमवार की रात कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट में खाना खाया। जब रेस्टोरेंट कर्मी बिल लेकर पहुंचे तो दबंगों ने 650 रुपये का बिल देखकर नाराजगी जताई। बिल को लेकर दबंगों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच खूब बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि दबंगों ने रेस्टोरेंट कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद दबंग मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story