भारत

रेस्टोरेंट मालिक की हत्या, मारी गईं कई गोलियां

jantaserishta.com
27 March 2024 9:33 AM IST
रेस्टोरेंट मालिक की हत्या, मारी गईं कई गोलियां
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने एक रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, ''मृतक की पहचान न्यू उस्मानपुर निवासी संजय (32) के रूप में हुई है। संजय इलाके में 'गोवा बार' नाम के एक रेस्टोरेंट का मालिक है।"
पुलिस ने कहा कि संजय को कई गोलियां मारी गईं। घटनास्थल पर सात खाली खोल और 7.65 मिमी का एक जिंदा राउंड मिला। पुलिस व्यक्तिगत दुश्मनी समेत सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:05 बजे नितिन को उसके एक दोस्त ने सूचना दी कि उसके भाई संजय को गोली मार दी है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा, ''जब नितिन मौके पर पहुंचा तो उसने अपने भाई को खून से लथपथ पाया। संजय के सिर, दाहिने कंधे, दाहिनी कोहनी और दाहिनी ओर पेट में चोट लगी थी। संजय को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'' डीसीपी ने कहा, "घटना के समय संजय बाइक चला रहा था। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में सीसीटीवी स्कैन किए जा रहे हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story