भारत

रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स! रेलवे ने शेयर की ये तस्वीर

jantaserishta.com
7 Aug 2022 4:45 PM IST
रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स! रेलवे ने शेयर की ये तस्वीर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधाओं का खास ख्याल रखता है. रेलवे कई विश्वस्तरीय सुविधाओं को अपने कई रेलवे स्टेशन्स पर लॉन्च भी कर चुका है. इसी कड़ी में अब रेलवे कई बिजी रेलवे स्टेशनों पर रेल कोच रेस्टोरेंट खोल भी रहा है.

इस रेल कोच रेस्टोरेंट को रेलवे स्टेशन्स के बाहर ही खोला जा रहा है. यहां आने वाले यात्री और स्थानीय लोग इसके लजीज व्यंजनों का आनंद उठा पाएंगे. अब रेलवे ने ऐसा ही एक रेल कोच रेस्टोरेंट मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर खोला है.
इस रेल कोच रेस्टोरेंट से जुड़ी तस्वीरों को रेलवे ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी शेयर किया है. रेल मंत्रालय ने रेस्टोरेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स, भारतीय रेल द्वारा मध्य प्रदेश के इटारसी स्टेशन परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया है. यहां पर यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय निवासी भी उच्च गुणवत्ता वाले स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे.
बता दें कि इस रेल कोच रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों के बैठने के लिए शानदार व्यवस्था की गई है. इसके इंटीरियर की डिजाइनिंग का खास ख्याल रखा गया है. इसे पूरी तरह से लग्जीरियस लुक दिया गया है. इसके अंदर आते ही आपको किसी विश्वस्तरीय या विदेशी रेस्टोरेंट जैसा फील आएगा. रेस्टोरेंट के अंदर की लाइटिंग इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है.
बता दें कि कि भारतीय रेलवे की तस्वीर में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव आया है. रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण, अतिरिक्त रेल लाइनें बिछाना, ट्रेन में बेहतर सुविधाओं से लैस एलएचबी कोच लगाना, स्टेशनों पर खाने-पीने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट खोलने जैसे कामों में काफी तेजी आई है. इससे पहले नागपुर में भी रेलवे इस तरह का एक रेस्टोरेंट खोल चुकी है. इसके अलावा देश के कई स्टेशनों पर विश्वस्तरीय एग्जीक्यूटिव लाउंज भी खोले जा चुके हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story