13 मौतों का जिम्मेदार गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम, लगी गोली

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी नदीम को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान नदीम के पैर में गोली लग गई है। इलाज के लिए उसे मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहरीली शराब की वजह से आजमगढ़ में सात लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कल एक घर से बड़ी मात्रा में केमिकल, शराब की बोतलें और नकली सिरप बरामद होने के बाद पुलिस ने नदीम को इस कांड का मुख्य आरोपी बताया था। कल ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





