भारत

मतदाता का सम्मान हो चाहे दक्षिण से हो या उत्तर से होः कपिल सिब्बल

jantaserishta.com
24 Feb 2021 7:00 PM IST
मतदाता का सम्मान हो चाहे दक्षिण से हो या उत्तर से होः कपिल सिब्बल
x

राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस एक बार फिर दो फाड़ होती नजर आई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि सभी वोटर्स का सम्मान करना चाहिए. सिब्बल ने कहा कि हमें वोटरों का सम्मान करना चाहिए. चाहे वो उत्तर से हो या दक्षिण से. वोटर्स समझदार होते हैं. उन्हें अपने अधिकारों का पता होता है. किसे वोट करना है कैसे वोट करना है उन्हें मालूम होता है. चाहे वो दक्षिण से हो उत्तर के राज्यों से हो या फिर पश्चिम बंगाल से या किसी अन्य इलाके से.

बता दें कि त्रिवेंद्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा था कि पहले 15 साल मैं उत्तर भारत से सांसद रहा. इसलिए मुझे अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी. मेरे लिए केरल आना नया अनुभव था क्योंकि मैंने देखा कि लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं, सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि संजीदगी से उसपर विचार करते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story