
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले तमाम दलों के नेताओं के दल बदल का सिलसिला जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. नितिन अग्रवाल ने साथ ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दे दिया है. उपाध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से चुनाव जीते नितिन अग्रवाल के इस कदम के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं. यूपी विधानसभा को लगभग 14 साल बाद विधानसभा का उपाध्यक्ष मिला था. जिसके बाद अब नितिन अग्रवाल ने भी पद से इस्तीफा दे दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





