भारत

खेल मंत्री का इस्तीफा, संदीप सिंह बोले- मेरी छवि को खराब करन के लिए एक माहौल बनाया गया

jantaserishta.com
1 Jan 2023 12:47 PM IST
खेल मंत्री का इस्तीफा, संदीप सिंह बोले- मेरी छवि को खराब करन के लिए एक माहौल बनाया गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.
चंडीगढ़: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके खिलाफ महिला कोच ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. इस मामले की जांच के लिए डीजीपी की ओर से तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया गया है. संदीप सिंह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि ये सब मेरी इमेज को बर्बाद करने के लिए किया गया है
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच विवाद मामले में हरियाणा के DGP ने एसआईटी कर दी है. इसमें आईपीएस ममता सिंह और समर प्रताप सिंह के साथ एचसीपी राजकुमार कौशिक शामिल हैं. डीजीपी की ओर से एसआईटी को निर्देश दिए गए हैं कि वह महिला कोच के आरोपों की बिंदुवार तरीके से चांच करें और जल्द से जल्द इस मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपी जाए.
लेडी कोच ने हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाया है कि संदीप सिंह ने उन्हें सरकारी आवास पर बुलाकर यौन उत्पीड़न किया है. यहां तक कहा गया है कि जब मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री को की गई, तो उनकी तरफ से कोई मदद नहीं मिली. इस मामले में विपक्ष खट्टर सरकार पर हमलावर हो गया और मंत्री संदीप सिंह का इस्तीफा मांग रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story