भारत

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिप्लब कुमार देब ने दिया ये बयान

jantaserishta.com
14 May 2022 4:32 PM IST
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिप्लब कुमार देब ने दिया ये बयान
x

नई दिल्ली: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया है. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वोपरि है. आलाकमान के कहने पर उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है. हालांकि उन्होंने नए सीएम कौन होगा, इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया है.

बिप्लव देव को लेकर संगठन में थी नाराजगी
बिप्लव देव को लेकर संगठन में नाराजगी चल रही है. दो विधायकों ने पार्टी भी छोड़ दी थी. विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर बीजेपी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. मालूम हो कि अगले साल 2023 में राज्य में चुनाव होने हैं. गुजरात की तर्ज पर त्रिपुरा में मंत्री से लेकर संगठन तक में बड़े फेरबदल हो सकते हैं. इस्तीफे के बाद वे संगठन में किसी पद को संभाल सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story