भारत

इंजीनियरी सेवा परीक्षा की आरक्षित सूची

jantaserishta.com
26 Jun 2023 5:28 PM IST
इंजीनियरी सेवा परीक्षा की आरक्षित सूची
x
नई दिल्ली: इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2022 का परिणाम दिनांक 23.12.2022 के प्रेस नोट द्वारा घोषित किया गया था, जिसमें नियुक्ति हेतु योग्यताक्रम में 213 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई थी। आयोग ने इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2022 के नियम 13(iv) और (v) के अनुसार, अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार से नीचे के उम्‍मीदवारों की योग्यताक्रम में एक आरक्षित सूची भी बनाई है।
संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग द्वारा की गई मांग के अनुसार, आयोग, एतद्द्वारा, इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2022 के आधार पर शेष पदों को भरने के लिए आरक्षित सूची के उम्‍मीद्वारों में से 33 उम्‍मीद्वारों की अनुशंसा करता है। इनमें अनारक्षित वर्ग के 26 उम्‍मीदवार तथा अन्य पिछड़े वर्गों के 07 उम्‍मीद्वार शामिल हैं। इन उम्‍मीद्वारों की सूची संलग्‍न है। दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, अनुशंसित उम्‍मीद्वारों को सीधे ही सूचित करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story