भारत

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अगस्त महीने में बैंक की छुटियों की लिस्ट जारी की

Admin Delhi 1
26 July 2023 6:21 AM GMT
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अगस्त महीने में बैंक की छुटियों की लिस्ट जारी की
x

दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) द्वारा हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी किया जाता है। ऐसे में रिजर्व बैंक ने अगस्त (august) महीने में पढ़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया है। देश में अलग अलग जोन में बैंक कुल 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अगर आप बैंक में अपना खाता खुलवाने जा रहे हैं या बैंक से जुड़ा कोई दूसरा जरूरी काम कराने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको इन छुट्टियों की लिस्ट पर गौर कर लेना चाहिए। अगर आप जानना चाहते हैं कि अगस्त (august) में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बता दें कि अगस्त महीने में कुल 14 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। रिजर्व बैंक की गाइडलाइन की मानें, तो सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंक कि कुछ छुट्टियां राज्य स्पेसिफिक भी हैं।

6 august 2023 - रविवार का साप्ताहिक अवकाश

8 august 2023 - गंगटोक में तेन्दोंग ल्हो रम फात के चलते बैंक बंद रहेंगे

12 august 2023 - दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

13 august 2023 - रविवार का साप्ताहिक अवकाश

15 august 2023 - स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी

16 august 2023 - पारसी नववर्ष के चलते मुंबई, नागपुर और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे

18 august 2023 - श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे

20 august 2023 - रविवार का साप्ताहिक अवकाश

26 august 2023 - इस दिन चौथे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी

27 august 2023 - रविवार का साप्ताहिक अवकाश

28 august 2023 - पहले ओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे

29 august 2023 - तिरू ओणम के चलते कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे

30 august 2023 - रक्षा बंधन के कारण जयपुर और शिमला में बैंक बंद रहेंगे

31 august 2023 - रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लाहब सोल के कारण देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे

Next Story