भारत

हॉस्टल में रिसर्चर ने फांसी लगाकर जान दी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
26 Jun 2023 2:36 PM IST
हॉस्टल में रिसर्चर ने फांसी लगाकर जान दी, मचा हड़कंप
x

DEMO PIC 

वाराणसी:बीएचयू आईआईटी के एसएन बोस हॉस्टल में एक रिसर्चर ने फांसी लगाकर जान दे दी। हॉस्टल के छात्रों ने सोमवार को यूनिवर्सिटी प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद लंका पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के कमरे से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी: बीएचयू आईआईटी के एसएन बोस हॉस्टल में एक रिसर्चर ने फांसी लगाकर जान दे दी। हॉस्टल के छात्रों ने सोमवार को यूनिवर्सिटी प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद लंका पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के कमरे से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक छात्र की खुदकुशी का कारण डिप्रेशन हो सकता है। कुलदीप सिंह (32) मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला था। मृतक एसएन बोस हॉस्टल (बीएचयू आईआईटी) के रूम नंबर-88 में रहता था। वह आईआईटी के मैथेमेटिकल साइंसेज डिपार्टमेंट में रिसर्च स्कॉलर था। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण डिप्रेशन लग रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story