भारत

चमोली टनल हादसे का रेस्क्यू ऑपेरशन पूरा: 10 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, छत्तीसगढ़ के भी

jantaserishta.com
18 Aug 2026 5:55 PM IST
चमोली टनल हादसे का रेस्क्यू ऑपेरशन पूरा: 10 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, छत्तीसगढ़ के भी
x
12 लोग घायल.
देहरादून: उत्तराखंड के चमोली में स्थित पीपलकोटी टनल हादसे के बाद चलाया जा रहा राहत और बचाव अभियान अब खत्म हो गया है. रेस्क्यू टीमों ने टनल में फंसे आखिरी लापता श्रमिक का शव भी बाहर निकाल लिया है. इस हादसे में कुल 10 मजदूरों की जान चली गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए.
हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की 444 मेगावाट क्षमता वाली निर्माणाधीन टेल रेस टनल में 13 अगस्त 2026 को अचानक पानी और भारी मात्रा में मलबा घुस गया था. इस घटना के चलते टनल के अंदर काम कर रहे 22 मजदूर वहीं फंस गए थे.
घटना के तुरंत बाद से ही जिला प्रशासन, पुलिस, NDRF और SDRF की टीमों ने संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था. टनल के भीतर कई फीट तक मलबा और पानी जमा हो गया था, जिससे बचाव दल को अंदर दाखिल होने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. मलबे को हटाने और पानी निकालने के लिए बड़े सक्शन पंपों और एडवांस टूल्स की मदद ली गई. दिन-रात चले इस अभियान में टीमों ने टनल के कोने-कोने में सर्च ऑपरेशन चलाया.
हादसे में घायल हुए 12 मजदूरों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, आखिरी लापता मजदूर का शव मिलते ही उसे पोस्टमार्टम और आगे की औपचारिकताओं के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया गया है.
जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों ने आपस में बेहतर तालमेल बनाकर इस जोखिम भरे रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. अधिकारियों लगातार मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी की कर रहे थे, ताकि राहत कार्य में किसी संसाधन की कमी न आए. अब आखिरी मजदूर बरामद होने के साथ ही बीते कई दिनों से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन अब खत्म हो गया है.
घायलों का विवरण
सुनील दीवान पुत्र संतोश दीवान, उम्र 20 वर्ष, छत्तीसगढ़.
हारबिल गुडिया पुत्र रेजन गुड़िया, उम्र 27 वर्ष, निवासी तपरा.
निस्तर भिंगरा पुत्र राफेल भिंगरा, उम्र 24 वर्ष, झारखंड.
विनोद रावना पुत्र तुनिया रावना, उम्र 46 वर्ष, झारखंड.
दीना बेगरा पुत्र केला बेगरा, उम्र 26 वर्ष, झारखंड.
खेला राम बिसरा पुत्र मोनसा बिसरा, उम्र 22 वर्ष, झारखंड.
सुबेग सिंह पुत्र वीरा सिंह, उम्र 45 वर्ष, पंजाब.
तिलकराज पुत्र बुद्धीराम, हिमाचल प्रदेश.
चंदन कुमार पुत्र तुलसी सिंह, उम्र 39 वर्ष, रोहतास, बिहार.
पेन सिंह पुत्र पीला सिंह, उम्र 33 वर्ष, छत्तीसगढ़.
रोहित पाण्डे पुत्र अवधेश पाण्डे, उम्र 20 वर्ष, बिहार। इनका उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर में चल रहा है.
गोविन्दो मंडाल पुत्र परीक्षित मंडाल, पश्चिम बंगाल। इनका उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा है.
मृतकों का विवरण
प्रदीप पंवार पुत्र अवतार सिंह, उम्र 31 वर्ष, टिहरी गढ़वाल.
मुकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह, चमोली.
दुर्लभ शर्मा पुत्र भवानी राम शर्मा, उत्तर प्रदेश.
विजय हंसदा पुत्र राम चन्द्र, उत्तर प्रदेश.
जितेन्द्र कुमार पुत्र राम चन्द्र, उत्तर प्रदेश.
लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह पोयम, छत्तीसगढ़.
भुनेश्वर पुत्र सुरेन्द्र कुमार, छत्तीसगढ़.
लुकास टोपनो पुत्र बॉससा टोपनो, झारखंड.
चेतन पोयाम पुत्र सोनधार पोयाम, छत्तीसगढ़.
देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल, छत्तीसगढ़.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story