भारत

भारत-बांग्लादेश सीमा पर मना गणतंत्र दिवस, दोनों देशों के जवानों ने मिठाई का आदान-प्रदान किया

jantaserishta.com
26 Jan 2023 5:22 PM IST
भारत-बांग्लादेश सीमा पर मना गणतंत्र दिवस, दोनों देशों के जवानों ने मिठाई का आदान-प्रदान किया
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| देश में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी बीएसएफ ने 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल के दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक डा. अतुल फुलझेले ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया। वहीं बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवानों ने मिठाई और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी किया।
भारत-बांग्लादेश की सीमाओं पर गणतंत्र दिवस का अलग ही नजारा देखने को मिला, जहाँ भारत की सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवानों ने एक दूसरे के साथ मिठाई और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। दक्षिण बंगाल सीमांत, बीएसएफ ने आईसीपी पेट्रापोल, महादीपुर और अन्य सीमा चौकियों पर इसी तरह गणतंत्र दिवस मनाया। इसके आलावा आईसीपी पेट्रापोल में संयुक्त र्रिटीट समारोह का भी आयोजन किया गया।
बीएसएफ ने बताया कि दोनों देशों की बॉर्डर गाडिर्ंग फोर्स में सामंजस्य और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। दोनों देशों की सीमा रक्षक बलों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान सद्भावना के रूप में आता है, जो सच्ची सहकारिता को भी दशार्ता है। यह सौहार्दपूर्ण संबंधों को मधुर और मजबूत बनाने में भी मदद प्रदान करता है।
गौरतलब है कि दोनों देश अपने त्योहारों और पर्वों के अवसर पर मिठाइयों का आदान-प्रदान कर सौहार्दता का रिश्ता कायम करने के लिए दोनों सुरक्षा बलों के बीच लंबे समय से यह परंपरा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story