भारत
सीमा विवाद के समाधान के लिए भारत और चीन के प्रतिनिधियों ने की चर्चा
jantaserishta.com
28 March 2024 9:44 AM IST

x
नई दिल्ली: सीमा विवाद के समाधान के लिए भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए गठित कार्य तंत्र की 29वीं बैठक बीजिंग में हुई। बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) ने किया, और चीन का प्रतिनिधित्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागरीय विभाग के महानिदेशक ने किया।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, बुधवार की हुई बैठक में दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के समाधान समेत शेष मुद्दों को हल करने के बारे में विचार-विमर्श किया। बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से नियमित संपर्क बनाए रखने और मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए।
यह बैठक उस समय हो रही है, जब दोनों पक्ष अरुणाचल प्रदेश को लेकर वाकयुद्ध में उलझे हुए हैं। जून 2020 में गलवान घाटी में सैनिकों की झड़प के बाद, भारत और चीन के बीच कई दौर की सैन्य वार्ता हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





