भारत

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के जवान की 'हार्टअटैक' से मौत की खबर फर्जी निकली, पुलिस ने किया खंडन

jantaserishta.com
22 July 2026 5:00 PM IST
जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के जवान की हार्टअटैक से मौत की खबर फर्जी निकली, पुलिस ने किया खंडन
x
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के 42 वर्षीय जवान सतीश की हार्टअटैक से मौत होने की खबर बुधवार को सोशल मीडिया और इंटरनेट के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि, जांच के बाद यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक निकला।
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि जंतर-मंतर पर धरने के पास ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत हो गई। खबर वायरल होने के बाद मामले की विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाई गई लेकिन कहीं से भी इस घटना की पुष्टि नहीं हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सभी स्तरों पर जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन अब तक ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल हमारे पास ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। यदि किसी को पता है कि यह खबर सबसे पहले कहां से फैली, तो इसकी जानकारी दी जाए ताकि संबंधित व्यक्ति या प्लेटफॉर्म से जवाब मांगा जा सके।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है और न ही किसी पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए।
इसी दौरान एक अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं संक्षिप्त समय के लिए गोलीबारी हुई थी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया। हालांकि, यह जानकारी जंतर-मंतर पर वायरल हो रही मौत की खबर से संबंधित नहीं है।
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी खबर को साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य कर लें। पुलिस ने कहा कि अपुष्ट और भ्रामक जानकारी फैलाने से अफवाहें फैलती हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में नागरिकों को केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए और बिना पुष्टि के किसी भी खबर को आगे बढ़ाने से बचना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story