भारत
बाप रे! मुर्गा पार्टी के बारे में बताना पड़ा भारी, छात्र को प्रिंसिपल ने बेरहमी से पीटा
jantaserishta.com
19 March 2026 12:01 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
मुंगेर: बिहार में मुंगेर के असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सजुआ में मंगलवार को स्कूल के टीचर्स और प्रिंसिपल पर छात्रों को बाहर कर कैंपस में मुर्गा पार्टी करने का आरोप लगा था. आयुष कुमार समेत कुछ छात्रों ने इसका खुलासा किया था. ऐसे में अब आरोप है कि बुधवार को जब छात्र आयुष कुमार स्कूल पहुंचा तो प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह ने उसे कक्षा से निकालकर जमकर लात-घूंसे से पिटाई कर दी. वहीं अन्य शिक्षक मूकदर्शक बने रहे.
पिटाई के बाद छात्र जख्मी हो गया. जख्मी छात्र को सहपाठी ने किसी तरह घर पहुंचाया. वहीं परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो मां एवं दादी बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्कूल पहुंचीं लेकिन प्रिंसिपल प्रदीप कुमार सिंह स्कूल से फरार हो गए. परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. कामिनी कुमारी ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.
मामले में डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के छाती के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं. मालूम हो कि छात्र आयुष ने स्कूल परिसर में मुर्गा पार्टी का विरोध कर मीडिया से मुखातिब हुआ था जिसका परिणाम उसे लात-घूंसे झेलना पड़ा.छात्र की मां नीतू यादव ने बताया कि आयुष कमजोर है और इनका इलाज भागलपुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है.
वहीं बीजेपी ने प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार मुन्ना ने कहा कि स्कूल में चिकन पार्टी होना ही अपने आप में बड़ा सवाल है और जिस बच्चे ने हिम्मत कर इसका खुलासा किया उसे शिक्षकों और प्रिंसिपल ने मिलकर पीटा है. बच्चे को गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर करना पड़ा है. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से इसमें शामिल सभी शिक्षक और प्रिंसिपल पर कठोर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी की गलती को किसी भी कीमत पर माफ नहीं करेगी.
मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने कहा कि मामले की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और मीडिया के जरिए मिली है.आरोपी प्रधानाध्यापक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है और कल से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
Tagsबिहारमुंगेरप्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंहमुर्गा पार्टीBiharMungerHeadmaster Pradeep Kumar SinghChicken Party
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





