भारत

चाकुओं से ताबड़तोड़ वार...मर्डर का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
22 Jan 2026 8:08 AM IST
चाकुओं से ताबड़तोड़ वार...मर्डर का LIVE वीडियो
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार की शाम खौफनाक वारदात सामने आई. यहां चार युवकों ने 25 साल के युवक आकाश उर्फ अक्कू की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसका फुटेज अब सामने आ चुका है. फुटेज में आरोपी युवक पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं.
मृतक की पहचान 25 वर्षीय आकाश उर्फ अक्कू के रूप में हुई है, जो मंगोलपुरी का ही रहने वाला था. वह रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. घटना एन-ब्लॉक मंगोलपुरी की है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार शाम अचानक चार युवक आकाश के पास पहुंचे और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने लगे. अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. आरोपियों ने चाकुओं से युवक लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए.
इसके बाद गंभीर रूप से घायल आकाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में आकाश की एमएलसी (मेडिको लीगल केस) की गई, जिसमें उसे ब्रॉट डेड घोषित किया गया.
पुलिस का कहना है कि हत्या में शामिल चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है.
फिलहाल मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. हत्या के पीछे की वजह क्या थी... पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण- इसकी भी जांच की जा रही है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद मंगोलपुरी इलाके में दहशत का माहौल हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null