भारत

रोज खिलाई रोटी का कर्ज चुकाया, युवक को बचाने हमलावर कुत्ते से भिड़ा गली का बेजुबान

jantaserishta.com
20 Aug 2026 9:22 AM IST
रोज खिलाई रोटी का कर्ज चुकाया, युवक को बचाने हमलावर कुत्ते से भिड़ा गली का बेजुबान
x
पढ़ें पूरी खबर.
हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के फेरुपुर से कुत्ते की वफादारी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स पर दूसरे कुत्ते ने हमला किया तो गली में रहने वाला वही कुत्ता हमलावर से भिड़ गया, जिसे शख्स रोज खाना खिलाता था. CCTV में कैद इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि बेजुबान जानवरों को प्यार और अपनापन दिया जाए तो वे भी वक्त पड़ने पर अपनी वफादारी निभाना जानते हैं.
CCTV कैमरे में जो तस्वीरें कैद हुईं, उनमें एक शख्स अपने घर के बाहर खड़ा दिखाई देता है. सब कुछ सामान्य था. लेकिन तभी फ्रेम में एक दूसरा कुत्ता आता है. कुत्ता शख्स पर हमला करने के लिए झपटता है. शख्स शायद कुछ समझ पाता, उससे पहले उसके पास मौजूद दूसरा कुत्ता एक्टिव हो जाता है. वह सीधे हमलावर कुत्ते से भिड़ जाता है. दोनों कुत्तों के बीच जमकर संघर्ष होता है. इस दौरान जिस इंसान पर हमला होने वाला था, वह बच जाता है.
क्यों? क्योंकि जिस कुत्ते को वह रोज खाना खिलाता था, उसने वक्त पड़ने पर उसे अकेला नहीं छोड़ा. जिस कुत्ते ने शख्स को बचाया, वो उसका पालतू नहीं था. वो गली का कुत्ता था. शख्स उसे रोज खाना खिलाता था. यानी दोनों के बीच कोई कागजी रिश्ता नहीं था. न मालिक-पालतू का टैग, न कोई ट्रेनिंग और न ही कोई औपचारिक रिश्ता. बस एक इंसान था, जो रोज उस जानवर के लिए खाना निकाल देता था. और शायद उस कुत्ते ने उस छोटी सी मदद को याद रखा. जिस दिन उसे लगा कि उसके सामने वही इंसान खतरे में है, उसने बिना सोचे-समझे मोर्चा संभाल लिया.
इंसानों की दुनिया में रिश्तों की बड़ी-बड़ी परिभाषाएं हैं. दोस्ती, परिवार, रिश्तेदारी, एहसान और भरोसा. लेकिन जानवरों की दुनिया थोड़ी अलग है. वहां शायद हिसाब-किताब नहीं होता. रोटी मिली, अपनापन मिला और रिश्ता बन गया. हरिद्वार के इस CCTV वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिखाई देता है. एक तरफ हमला करने वाला कुत्ता है और दूसरी तरफ वह कुत्ता है, जिसे रोज खाना मिलता था.
हमलावर जैसे ही उस शख्स की तरफ बढ़ता है, दूसरा कुत्ता उसके सामने खड़ा हो जाता है. जैसे कह रहा हो- इससे पहले यहां तक पहुंचना होगा. और फिर दोनों के बीच भिड़ंत शुरू हो जाती है.
घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस कुत्ते की वफादारी की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो देखकर कई लोग यही कह रहे हैं कि बेजुबान जानवरों को अगर प्यार दिया जाए तो वे उसे भूलते नहीं हैं. दरअसल, अक्सर गली के कुत्तों को लेकर लोगों के मन में डर या नाराजगी रहती है. कई जगह उन्हें भगाया जाता है. लेकिन इस घटना ने उसी तस्वीर का दूसरा पहलू सामने रखा है. एक शख्स ने किसी गली के कुत्ते को रोज खाना दिया. और जब उसी शख्स पर खतरा आया तो कुत्ता उसकी ढाल बन गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story