
x
Kangra. कांगड़ा। मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए जमानाबाद मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में निर्धारित किया था, लेकिन बुधवार सुबह इस मार्ग पर एक साथ उमड़ी वाहनों की भीड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह जैसे ही लोग अपने कामकाज के लिए घरों से निकले और स्कूली वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, पूरा संपर्क मार्ग यातायात के दबाव में आ गया। इस अव्यवस्था का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ा, जिन्हें लेकर जा रहे वाहन भी जाम में फंस गए, वहीं अपने कार्यालयों और जरूरी कामकाज के लिए निकले लोगों को भी लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ी। वैली ब्रिज पर मरम्मत का कार्य अभी भी जारी है। पुल पर चल रहे कार्य के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढऩे से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
Next Story





