भारत

रेणुका चौधरी पीएम मोदी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगी

jantaserishta.com
24 March 2023 1:21 PM IST
रेणुका चौधरी पीएम मोदी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगी
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| सांसद राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' मामले में सूरत की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने बाद अब कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदन में अपने संबोधन के दौरान उनका अपमान किया, इसलिए वो उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करेंगी। उन्होंने ट्वीट पर पीएम मोदी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी आपत्ति जताई।
रेणुका चौधरी ने ट्वीट में आरोप लगाया, एक अभिमानी ने सदन में मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराऊंगी। देखते हैं कि अदालतें कितनी तेजी से काम करती हैं।
इस वीडियो में पीएम सदन में बोल रहे हैं, मेरी आपसे प्रार्थना है कि रेणुका जी को कुछ मत कीजिए। रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का आज सौभाग्य मिला है।
गौरतलब है कि साल 2018 में पीएम ने ये बात संसद सत्र के दौरान कही थी। तब पीएम मोदी सदन को संबोधित कर रहे थे। पीएम के भाषण के दौरान रेणुका चौधरी के हंसने की आवाज आने पर सभापति ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा था। इसके बाद पीएम मोदी ने सभापति को संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की थी।
दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है? इसी मामले को लेकर बीजेपी विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था और गुरुवार को इस मामले में सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दोषी करार दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story