भारत
रेनू भाटिया ने महिलाओं और छात्राओं को संतुलित आहार के बारे में किया जागरूक
Shantanu Roy
16 Sept 2023 4:52 PM IST

x
फरीदाबाद। राष्ट्रीय महिला आयोग के सानिध्य में आज महिला आयोग हरियाणा द्वारा बाल भवन में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा की पूर्व प्रधान डॉक्टर पुनीता हसीजा और अन्य महिला डॉक्टर मौजूद रहे। इस मौके पर आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी वर्कर्स के अलावा स्कूली छात्राएं भी शामिल हुई। जिन्हें संतुलित आहार के फायदों के बारे में जागरूक किया गया।
बता दें कि महिला आयोग हरियाणा द्वारा बाल भवन में पौषण माह कार्यक्रम की शुरुआत महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने दीप जलाकर की। उन्होंने बताया कि आज का कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला आयोग के सानिध्य में फरीदाबाद के बल भवन में मनाया गया। जिसमें जागरूक करते हुए बताया गया कि छात्राओं को जंक फूड से परहेज करना चाहिए और संतुलित आहार लेने की आदत डालनी चाहिए। ताकि आने वाले समय में वह एक स्वस्थ महिला के रूप में देश को अपना योगदान दे सकें और आने वाली स्वस्थ पीढ़ी जन्म ले सके।
उन्होंने बताया कि आज महिला डॉक्टरों द्वारा खानपान और संतुलित आहार लेने के लिए जागरूक किया गया। रेनू भाटिया ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम प्रदेश के तमाम जिलों में आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा की पूर्व प्रधान डॉक्टर पुनीता हसीजा समेत कई लोग इस मौके पर मौजूद रहे।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana News Live
Next Story





