भारत

मशहूर नवगीतकार विनोद निगम का निधन

Shantanu Roy
15 Jun 2023 1:00 PM GMT
मशहूर नवगीतकार विनोद निगम का निधन
x
बड़ी खबर
इटारसी। देश के जाने माने वरिष्ठ नवगीतकार विनोद निगम का बुधवार देर रात निधन हो गया। उन्हें बुधवार शाम दिल का दौरा पड़ा था,अस्पताल में फिर एक दौरा पड़ा। वेंटीलेटर पर लिए जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर देश भर से साहित्यकारों, लेखकों और साहित्य जगह की दिग्गज हस्तियों ने शोक व्यक्त कर निगम के निधन को साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। गुरूवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार यहां किया गया। स्वर्गीय निगम साहित्य में नवगीतों , गीतों, गजलों के बेताज बादशाह रहे हैं। निगम मूलत: उप्र के बाराबंकी के निवासी थे, उनका जन्म 10 अगस्त 1944 को बाराबंकी में हुआ, लेकिन नर्मदा तीरे नर्मदापुरम शहर को उन्होंने अपनी कर्मभूमि बनाया, निगम के साथी बताते हैं कि वे साल में दो-तीन बार बाराबंकी आते थे, यहां भी साहित्य की महफिलों-गोष्ठियों में शिरकत करते थे। बाराबंकी में उन्हें कल्पनाथ सिंह साहित्य सम्मान से नवाजा जा चुका है। हिंदी साहित्य और काव्य प्रेमी जगत में उनके निधन से शोक की लहर है।
बाराबंकी उप्र में जन्मे विनोद निगम की प्रसिद्धि नवगीतकार के रूप में रही, उन्होंने हिंदी में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। प्रारंभ में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने कई समाचार पत्रों का प्रतिनिधित्व किया। स्कूल में 6 वर्ष एवं महाविद्यालय में 36 वर्ष तक अध्यापन किया। कवि सम्मेलनों में विभिन्न विधाओं की उनकी रचनाएं पूरी गंभीरता से सुनी जाती रहीं। निगम देश के चुनिंदा कवि रहे जिन्हें लाल किले के मंच से काव्य पाठ करने का अवसर मिला। देश की सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में उनके गीतों का प्रकाशन हुआ। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से प्रसारण भी हुआ। उनके नए नवगीत संग्रह मैं जो कुछ हूं बस गीत हूं' का भोपाल में 24 अप्रैल 2023 को विमोचन हुआ था। देश के जाने-माने नवगीतकार महेश्वर तिवारी ने लिखा कि हिंदी नवगीत के चर्चित कवि और 60 वर्षो के अंतरंग मित्र निगम का अचानक विदा होना बेहद दुखद है, लौट आओ न..नर्मदापुरम के गोपाल राठी ने लिखा नर्मदापुरम के प्रति उनका अनुराग देखकर कोई भी कह सकता है कि वे नर्मदापुरम में नहीं, बल्कि नर्मदापुरम उनके अंदर रहता था।
Tagsमशहूर नवगीतकार का निधनविनोद निगम का निधनविनोद का निधनगीतकार का निधनFamous lyricist passed awayVinod Nigam passed awayVinod passed awayLyricist passed awayएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story