भारत
नहीं रहे प्रख्यात ध्रुपद गायक पंडित अभय नारायण मल्लिक, जानें इनके बारे में...
jantaserishta.com
26 Jan 2023 4:13 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ध्रुपद गायकी के स्तंभ पं अभय नारायण मल्लिक का मंगलवार रात निधन हो गया। कालीदास सम्मान और संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड जैसे संगीत के अनेकों सम्मान पाने वाले पंडित अभय नारायण मल्लिक ने अपने ग्रेटर नोएडा स्थित निवास स्थान पर आखिरी सांस ली। उनके निधन से उनके प्रशंशको में काफी शोक है।
शास्त्रीय संगीत के प्राचीनतम शैली ध्रुपद धमार के प्रख्यात गायक पं अभय नारायण मल्लिक 86 साल के थे। उनका जन्म बिहार के दरभंगा मल्लिक घराने में हुआ। सेनीया परंपरा के गौहारवाणी शैली को गाने वाले पंडित जी अपने घराने के वरिष्ठ गायक थे। देश-विदेश में अनेकों प्रस्तुति उन्होंने दी और लोगों का दिल जीता। संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बिहार सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और यूपी सरकार ने राजकीय सम्मान से नवाजा।
बिहार सरकार ने उन्हें संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 'बिहारी हो तो ऐसा' अवार्ड से नवाजा। पं अभय नारायण मल्लिक अपनी चंहुमुखी गायकी के लिए शास्त्रीय संगीत की दुनिया मेॉ अलग पहचान रखते थे। उन्होंने गुरू शिष्य परंपरा के तहत कई शिष्य बनाए। उनके पीछे दरभंगा मलिक घराने की 300 वर्षों की परंपरा और उनकी विरासत है। पं जी के निधन से संगीत क्षेत्र में शोक की लहर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





