भारत

तर्पण के लिए घाटों का हो रहा जीर्णोद्धार

Nilmani Pal
24 Sept 2022 2:42 PM IST
तर्पण के लिए घाटों का हो रहा जीर्णोद्धार
x

मालदा। इंग्लिशबाजार नगर पालिका की ओर से कल महालया के अवसर पर तर्पण के मद्देनजर घाटों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है . रविवार सुबह महालया के मौके पर हजारों की संख्या में लोग महानंदा नदी में तर्पण करेंगे. पितृ पक्ष की समाप्ति और माता पक्ष की शुरुआत के मौके पर कई लोग महानंदा नदी पर तिल, जब, फूल चढ़ाकर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं ।

इधर मालदा के रामकृष्ण मिशन घाट की हालत खराब थी। इंग्लिश बाजार नगर पालिका ने शनिवार सुबह से घाट के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया। नपा कर्मचारी घाट पर उतरे और मलबा साफ किया । सफाई कर्मी बिशु मंडल ने बताया कि महालय के अवसर पर घाट के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है.

रिपोर्ट - newsasia

Next Story