भारत

अध्यक्ष पद से हटाया गया, रुबीना खानम पर सपा ने लिया एक्शन, पढ़े पूरा मामला

jantaserishta.com
21 May 2022 5:23 PM IST
अध्यक्ष पद से हटाया गया, रुबीना खानम पर सपा ने लिया एक्शन, पढ़े पूरा मामला
x

अलीगढ़: ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रही बयानबाजियों के बीच अलीगढ़ की महिला नेता रुबीना खानम ने हिंदुओं के पक्ष में बयान दिया था. ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता रुबीना खानम पर अब सपा ने एक्शन ले लिया है. सपा ने रुबीना खानम को महिला विंग की अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष के पद से हटा दिया है.

रुबीना खानम पर सपा ने उनके उस बयान के चंद दिनों बाद ही ये एक्शन ले लिया है. गौरतलब है कि रुबीना खानम ने एक वीडियो संदेश जारी किया था. सपा महिला विंग की महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने कहा था कि यदि वहां हिंदू मंदिर के साक्ष्य मिलते हैं तो मुसलमान भाइयों को खुशी-खुशी वह जगह हिंदू भाइयों को दे देनी चाहिए.
रुबीना ने अपने वीडियो संदेश में ये भी कहा था कि धर्म गुरुओं को ये समझना चाहिए कि किसी की जबरन कब्जा की गई जमीन पर नमाज पढ़ना हराम है. रुबीना खानम के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई थी. अंदरखाने सपा के ही कई नेताओं ने रुबीना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. अब रुबीना को महिला विंग में महानगर अध्यक्ष पद से पार्टी ने हटा दिया है.
रुबीना खानम हिजाब विवाद से चर्चा में आई थीं. रुबीना खानम ने कहा था कि अगर किसी ने हमारे हिजाब पर हाथ डाला तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे. रुबीना ने लाउडस्पीकर विवाद के दौरान भी कहा था कि मुस्लिमों को छेड़ने की कोशिश की गई तो हम महिलाएं मंदिरों के बाहर बैठकर लाउडस्पीकर पर कुरान का पाठ करेंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story