भारत

धार्मिक भावना आहत: AMU के प्रोफेसर को भेजा गया नोटिस, मांगी माफी

jantaserishta.com
6 April 2022 3:26 PM IST
धार्मिक भावना आहत: AMU के प्रोफेसर को भेजा गया नोटिस, मांगी माफी
x
दूसरी तरफ, मामला बढ़ने के बाद डॉ. जितेंद्र कुमार ने बिना शर्त माफी मांग ली है.

AMU Controversy: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) ने बुधवार को एक प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जितेंद्र कुमार ने एक प्रेजेंटेशन के दौरान पौराणिक कथाओं में बलात्कार की घटनाओं के बारे में कथित तौर पर हिंदू देवताओं का संदर्भ दिया था. AMU ने स्लाइड की सामग्री को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जितेंद्र कुमार को 24 घंटे के भीतर मामले पर अपना जवाब देने का निर्देश दिया है.

विश्‍वविद्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, "अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और चिकित्सा संकाय ने बलात्कार के पौराणिक संदर्भ पर एक स्लाइड की सामग्री की कड़ी निंदा की और छात्रों, कर्मचारियों और नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए डॉ जितेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है."
AMU ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का भी गठन किया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की सिफारिश की है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो. डॉ जितेंद्र कुमार ने अपनी लापरवाही के लिए बिना शर्त माफी मांगी है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद मामले ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story